



सागर
मोतीनगर चौराहे से बड़ा बाजार तीनबत्ती राधा तिराहा होते हुए भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की स्वागत रैली निकली। जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से आये कार्यकर्ता शामिल हुए। स्वागत रैली में बुंदेली परंपरा का समावेश रहा। रैली में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक इंजी प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र सिंह, निर्मला सप्रे, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार रथ पर सवार रहे।
स्वागत रैली का विभिन्न मार्गों में कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर जिला अध्यक्ष पर पुष्पों की वर्षा की। छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से कार्यकर्ताओं व आमजनों ने पुष्पों की वर्षा की। इस दौरान शहर में 70 से अधिक स्वागत मंच व जगह जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे। स्वागत रैली का विभिन्न समाज के लोगों ने जिला अध्यक्ष का आत्मीय अभिनन्दन किया। स्वागत मार्ग पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों, शहरवासियों ने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी व अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत रैली में डीजे और बैंड बाजों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते दिखे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे से शहर गुंजायमान हुआ। रैली में पांच रथों के साथ सैकड़ों चार पहिया वाहन और हज़ारों कार्यकर्ता रैली के साथ अंबेडकर चौराहे आयोजित सभा स्थल के मंच पर पहुंचे।
जहां बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प माल्य अर्पित कर सभा शुरू की गई।
आभार सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठीया ने संबोधित करते हुए कहा कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम भैया के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी और कार्यकर्ताओं को उनके कुशल नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलएगा।
विधायक जैन ने कहा की हमारे लाडले और परम स्नेही नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी लंबा सफर तय करके आये हैं। इसलिए आप सभी नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष का जोरदार तालियों से स्वागत कीजिये। उन्होंने कहा कि मप्र का नहीं बल्कि पूरे देश का यह एक मात्र जिला होगा। जहां निव्रित्तमान जिला अध्यक्ष ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष की स्वागत रैली के लिए प्राण प्रण से जुटकर भव्य एवं अद्भुत तैयारियों का सैंयोजन किया है। श्याम तिवारी जी हम सभी के नेताभइन जिनके नेतृत्व में हम सभी एक साथ मिलकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
– नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब आप जहां कहेंगे जिला अध्यक्ष होने के नाते जो कार्यकर्ता मुझे पुकारेगा में उसके साथ वहां खड़ा मिलूंगा। उन्होंने कहा कि जब निवरित्तमान अध्यक्ष गौरव सिरोठिया जी के साथ हम भोपाल गए तो प्रदेश अध्यक्ष जी हमारी फोटो ले रहे थे। उन्होंने कहा कि एक निवरित्तमान जिला अध्यक्ष और नव नियुक्त जिला अध्यक्ष के साथ खडा है। ऐसा ही मुख्यमंत्री जी के समक्ष पहुंचने पर हुआ। उन्होंने मिठाई हम दोनों कजनक साथ खिलाई। यह भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं। हमारी भाजपा सरकार सेवा का काम कर रही है और करते रहना है। आपके स्नेह और प्यार के लिए अभिभूत हूँ।
–