



सागर
श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष में सत्य साई सेवा संगठन ने युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती पर शीत लहर के बाद भी रविवार सुबह बसंत बिहार सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पार्क में सेवा स्वच्छता का कार्य किया गया। इसमें कॉलोनी के वासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और सहयोग दिया। इस पार्क में दूसरी बार सेवा की गई है। ऊंकारं के साथ सेवा शुरू हुई।
सदस्यों ने पौधों की क्यारियों से खरपतवार हटाई, किनारें बनाई, अन्य कचरा हटाकर सफाई की। सेवा के साथ घर-घर में एक घंटे के भजन के आयोजन की स्वीकृति भी मिली।
करुणा गुरु ने छोटे से आग्रह पर ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो न …’ मूल्य गीत गाकर भाव विभोर कर दिया। ऊं शांति के बाद सेवा विराम की गई।
इस दौरान श्रीराम दुबे, जितेंद्र यादव, बी के गुरु, करुणा गुरु, प्रेम चतुर्वेदी, सुषमा भट्ट, प्रिया विश्वकर्मा, ऋषिका विश्वकर्मा, प्रियंका विश्वकर्मा, शांति दुबे, कीर्ति दुबे, अजय रजक, रणजीत जाट, संदीप शिंदे, संजीव सुहाने, रमेश विश्वकर्मा, प्रशांत यादव, राजू प्रजापति, सतपाल यादव,
देवेंद्र दुबे, प्रदीप शुक्ला, राजू यादव, दिनेश खरे, खूब सिंह ठाकुर, आदित्य सिंह ठाकुर, भागीरथ साहू, गोविंद पटेल, रामू सेन, डीपी साहू, गोपाल गरोठकर, अनमोल दुबे और मनीष दुबे आदि उपस्थित थे।