तीर्थराज प्रयागराज मे होगा 136 सवा करोड पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारुद्र यज्ञ एव रूधाअभिषेक

*सात दिवसीय सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारुद्र यज्ञ की हुई बैठक संपन्न*
*दद्दा जी ने सदा विश्व राष्ट्र कल्याण के लिए कार्य किया गृहस्थ संत अनिल शास्त्री*

सागर

उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया के श्रीराम दरबार मंदिर प्रांगण मे ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज की पुण्य स्मृति में गृहस्थ संत पूज्य बड़े भैया पंडित श्री अनिल शास्त्री जी महाराज के परम सानिध्य में विश्व एवं राष्ट्र कल्याण हेतु महाकुंभ तीर्थराज प्रयागराज में 24 जनवरी 2025 से 30 जनवरी 2025 तक सवा करोड पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महारुद्रयज्ञ महा रुद्राभिषेक, सात दिवसीय सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महा रुद्राभिषेक का आयोजन होना है एवं इस आयोजन की रूपरेखा हेतू पूज्य बड़े भैया के पावन सानिध्य में रविवार को शाम 4 बजे बैठक संपन्न हुई जिसमें दद्दा शिष्य मंडल के सभी गुरुभाई, बहिन एवं भक्त मंडल सामिल हुए, बैठक में गृहस्थ संत पूज्य बड़े भैया ने शास्त्री जी महाराज ने बताया कि तीर्थराज प्रयाग के कुंभ मेला में 6:15 एकड़ भूमि ही आयोजन हेतु आवंटित होती थी लेकिन इस वर्ष 12 एकड़ से अधिक भूमि आयोजन हेतु इस बार आवंटित हो चुकी है विगत कुछ दिन पहले जमीन पर यज्ञ का भूमि पूजन, ध्वज स्थापना तीर्थराज प्रयाग में दद्दा शिष्य मंडल के वरिष्ट गुरु भाई फिल्म अभिनेता राजपाल यादव एवं दद्दा शिष्य मंडल भारतवर्ष व प्रयागराज के शिष्य मंडल के सदस्यों द्वारा यह भूमि पूजन तीर्थराज प्रयाग में संपन्न हो चुका है। शिष्य मंडल की वरिष्ट गुरु भाई डॉक्टर सुखदेव मिश्र ने कहा कि यज्ञ के दौरान कुंभ मेले में अन्न क्षेत्र घोषित कर दिया गया है 24 घंटे भोजन की व्यवस्था सभी भक्तों को नि:शुल्क रहेगी, प्रयागराज में यज्ञ हेतु व्यवस्थाओं में सहयोग करने के भाव को लेकर शिष्य मंडल के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व मेला प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया।

बैठक में दद्दाजी शिष्य मंडल सागर
वरिष्ठ गुरु भाई- पं. केशव महराज, सुखदेव मिश्रा गुलाब सिंह राजपूत राजकुमार तिवारी गडर शैलेश केशवानी ब्रजेश तिवारी गडर अभिषेक गौर गोल्डी ठाकुर मोहन कुशवाह माधव कटारे गुड्ड अग्रवाल अजय साहू शाशंक शर्म शील चौबे मधु गुप्ता चंदन सुहाने अजय गर्ग शान्तिसरूप दुबे महेन्द्र गोस्वामी सीताराम सेन आनंद ददरिया राजकुमार सिंह ठाकुर पी एस ठाकुर शानु हरसे रितीशे तिवारी राजा रिक्षारिया विवेक संक्सेना अजुल शुक्ला निश्चय सोनी नितिन रठौर हेमंत रैकवार अखिलेश गौर मुकेश वैश्य प्रकाश कुशवाह ओम नामदेव संजय दुबे कपिल तिवारी राजेश तिवारी सचित गुरू दीपश ठाकुर सहित दद्दा शिष्य मंडल के वरिष्ठ गुरूभाई उपस्थित रहे

Leave a Comment