मां अहिल्या देवी होल्कर की महेश्वर से प्रारंभ होकर गोरखपुर पहुंचने वाली यात्रा का सागर में महापौर ने किया स्वागत

सागर

मां अहिल्या देवी होल्कर की महेश्वर से प्रारंभ होकर गोरखपुर पहुंचने वाली यात्रा का सागर में महापौर श्रीमति संगीता तिवारी, भाजपा नेता सुशील तिवारी, रिशांक तिवारी और सूर्यांश तिवारी सहित स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में महारानी होल्कर की यह यात्रा प्रेरणादायी एवं कारगर सिद्ध होगी। महारानी होल्कर के वैभव पूर्ण,स्वाभिमानी एवं धार्मिक चरित्र की जीवनशैली महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है इस यात्रा के माध्यम से महारानी होल्कर की न्याय व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था के बारे में भी महिलाओं को अधिक से अधिक जानकारी मिलेगी और महिलाएं उनके सिद्धांतों को अपनाकर और शसक्त होंगी। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी रिशांक तिवारी सूर्यांश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment