सागर में वृद्ध महिला की सहायक बनी डायल 100 सेवा

*थाना गोपालगंज क्षेत्र में देर रात 03 बजे घर का रास्ता भटकी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डायल-100 जवानों ने परिजन से मिलाया*

सागर

सागर के थाना गोपालगंज क्षेत्र में राजघाट डैम के पास एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिली है जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 16-09-2024 को रात्रि 03 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल गोपालगंज थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक दीपक जैन एवं पायलेट लक्ष्मी नारायण रैकवार ने घटना स्थल पर पहुँचकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को संरक्षण में लिया, बुजुर्ग महिला से जानकारी लेने पर बुजुर्ग ने अगरा गाँव बताया। बुजुर्ग महिला को एफ़ आर व्ही वाहन से लेकर अगरा गाँव पहुँचे जहाँ बुजुर्ग महिला के परिजन मिले। बुजुर्ग महिला द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया। देर रात सकुशल घर तक लाकर मिलाने के लिए परिजन द्वारा डायल-112/100 सेवा एवं पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Comment