



*शासकीय महाविद्यालय, शाहपुर में एकदिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित*
सागर। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में ”व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डाॅ. जी.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में यह आयोजन सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज गुप्ता, कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय ने व्यक्तित्व निर्माण के बारे में बताते हुए नियमित कार्य से चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्थर को जितना तराशा जाए उसकी कीमत उतनी ही बढ़ती जाती है इसीलिए नियमित कार्य के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तराशा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण करना आज के समय में प्रासंगिक है और यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति का महत्त्वपूर्ण आयाम भी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राजकुमार अहिरवार ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने के उपाय बताए। कार्यक्रम में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश के डाॅ. पवन ठाकुर ने मूल्यवर्धक शिक्षा के प्रभाव पर प्रकाश डाला। अतिथि वक्ता मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजी. काॅलेज मेरठ के डाॅ. सतीश सोनी ने व्यक्तित्व विकास के कारकों एवं व्यक्तित्व को निखारने पर अपनी बात रखी। डाॅ. शाहिदा ने संचार कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संयोजन डाॅ. जीनत हसन, डाॅ. रेखा राय कण डाॅ. खुशबू त्रिपाठी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. विकास सोनी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राजकुमार अहिरवार, डाॅ. राजेन्द्र खरे, डाॅ. प्रिया तिवारी, डाॅ. अंजली दुबे, डाॅ. निकिता जायसवाल, डाॅ. डाॅली लाचरवार,डाॅ. दीपिका तिवारी, डाॅ. रश्मि पटेल, डाॅ. रीना वासनिक, डाॅ. पुष्पेन्द्र पाठक, डाॅ. शादाब अनवर, देवेन्द्र लाहोरिया, नीतेश नामदेव एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।