सत्ता में रहते कांग्रेस सरकारों ने गैर जिम्मेदारी के साथ काम किया, मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य का कलंक दिया, सत्ता से कांग्रेस को दूर रखना ही प्रदेश के विकास के मार्ग को प्रशस्त करना है: शुक्ल

*उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री के सागर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत*

*प्रभारी मंत्री ने जिला कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से की भेंट*

सागर/उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का प्रथम सागर नगर आगमन बुधवार देर शाम हुआ। प्रभारी मंत्री के सागर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया। प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर पहुंचते ही धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यालय का अवलोकन किया व कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से भेंटकर संवाद किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री व विधायक भूपेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार जैन, इंजी. प्रदीप लारिया, वीरेन्द्र सिंह लंबरदार, श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवान, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, मितेन्द्र (मोनू) चौहान, अमित कछवाहा, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी मंचासीन रहे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने दिया।
उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि लोकसभा विधानसभा या नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम रहे हो सागर जिले में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होना या कमजोर होना इसलिये जरूरी नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय तक सत्ता में बनी रहे इसलिये जरूरी है क्योंकि सत्ता में रहते हुये कांग्रेस सरकारों ने गैर जिम्मेदारी के साथ काम किया है साथ ही मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य का कलंक दिया है इसीलिये सत्ता की कुर्सी से कांग्रेस में दूर रखना ही देश या प्रदेश के विकास के मार्ग को प्रशस्त करना है भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार बूथ स्तर तक हमारा मजबूत संगठन रहा है जिसे हमारे जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने परिश्रम पराकाष्ठा करते हुये सींचा है। हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं ने केन्द्र के साथ राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया व उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाकर। उन्हें संगठन से जोड़ा यह हमारी कार्यकर्ताओं की कार्यशैली है जिसके परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजयश्री प्राप्त हुयी। जिसके कारण संपूर्ण भारतवर्ष में मध्यप्रदेश के नेताओं व कार्यकर्ताओं को विशेष गौरव प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा मुझे सागर जिले का प्रभार सौंपा है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं सत्ता और संगठन में सामंजस्य के साथ सागर जिले में विकास के नये आयाम गढ़ेंगे। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, वरिष्ठ नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से भेंट उपरांत मान. प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी सागर जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा व आगामी कार्यो को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी।
बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री व विधायक भूपेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार जैन, इंजी. प्रदीप लारिया, वीरेन्द्र सिंह लंबरदार, श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवान, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, मितेन्द्र (मोनू) चौहान, अमित कछवाहा शामिल रहे।

Leave a Comment