वार्डो के कुआ -बावड़ियो का सफाई अभियान निरंतर जारी

सागर
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश अनुसार नगर निगम द्वारा जन भागीदारी से प्राचीन जल संरचनाओं और कुआं, बावड़ियों की सफ़ाई का अभियान निरंतर जारी है , जिसमे शुक्रवार को शिवाजी नगर वार्ड,दयानंद वार्ड, तुलसी नगर वार्ड, रामपुरा वार्ड, राजीव नगर वार्ड ,और अंबेडकर वार्ड के चिन्हित कुओ और बावड़ियों की वार्ड दरोग़ा, जोन प्रभारी और संबंधित वार्ड के इंजीनियर द्वारा जन भागीदारी से सफ़ाई अभियान चलाकर कुओ में जमा कचरे और मलबे को बाहर निकाल कर उनकी सफाई की गई , और नागरिकों को इन प्राचीन जल स्रोतों की सफाई रखने के लिए जागृत किया गया ताकि इन जल स्रोतों में उपलब्ध जल का पुनः उपयोग किया जा सके।
*अभियान के अंतर्गत शनिवार को की जाएगी इन वाडो के कुआ-बावडियो की सफाई*– गोपालगंज वार्ड,वृंदावन वार्ड, तिलक गंज वार्ड, इतवारी वार्ड,
परकोटा वार्ड, केशवगंज वार्ड, भगत सिंह वार्ड, और संत कबीर वार्ड के चिन्हित कुआं -बावडियो की सफाई की जाएगी।

Leave a Comment