भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई

बीना

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई कार्यक्रम में जिसमे कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता, पंचशील सिद्धांत प्रतिपादित

करने वाले, तथा तटस्थ राष्ट्रों को संगठित किया और उसका नेतृत्व करने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंदर सिंह यादव श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी बात रखी।
इस मौके पर शाशि मोहन तिवारी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे और स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे।
ओमप्रकाश पासु ने कहा कि महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे ।
विमला अहिरवार ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जिन्होंने १९४७ में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर १९६४ तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया विमल अहिरवार ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने देश के लिए राष्ट्रीय के लिए नए-नए आयाम दिए थे जो आज हम सभी उनके पद चिन्हों पर पर चलकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
अशोक परिहार ने कहा कि वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार माने जाते हैं।
मोतीलाल अहिरवार ने कहा जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं।
चन्द्रशेखर बबलू राज ने कहा स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री का पद संभालने के लिए कांग्रेस द्वारा नेहरू निर्वाचित हुए,
प्रमोद राय ने कहा कि प्रधानमन्त्री के रूप में, वे भारत के सपने को साकार करने के लिए चल पड़े। भारत का संविधान १९५० में अधिनियमित हुआ, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की।
एड कृष्ण कैथोरिया ने कहा नेहरू के नेतृत्व में, कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनावों में प्रभुत्व दिखाते हुए और १९५१, १९५७, और १९६२ के लगातार चुनाव जीतते हुए, एक सर्व-ग्रहण पार्टी के रूप में उभरी। इस मौके पर विशेष रूप से यह रहे उपस्थित।इंदर सिंह यादव, ओमप्रकाश पासु, शशि मोहन तिवारी, सुरेश तिवारी नाही, मनोज कैथोरिया, विवेक मिश्रा,चंद्रशेखर बबलू राज, अशोक परिहार, मोतीलाल अहिरवार, प्रमोद राय, जतिन झा, विमला अहिरवार, एड. कृष्ण केथोरिया,एड राजा राम अहिरवार,नरेश राय, संतोष अहिरवार, रामकिशन अहिरवार, सुभाष सिंघई,शालकराम यादव, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, सज्जाद हुसैन, विक्रांत गोलंदाज, आदि बड़ी संख्या कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Comment