नगर पालिका की टीम का एक्शन अंदाज़,लोगों ने सराहा किया धन्यवाद….!

खुरई

सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त समस्या का नगर पालिका की टीम ने एक्शन अंदाज़ में किया समाधान दरअसल नगर पालिका परिषद खुरई को सोशल मीडिया के माध्यम से दो शिकायतें प्राप्त हुई पहली शर्मा वार्ड की कुछ नालियों में जल निकासी बाधित थी,जिसका निराकरण करते हुए एक घंटे में ही समस्या का स्थाई समाधान नगर पालिका की टीम द्वारा किया गया,साथ ही दूसरी शिकायत वीर सावरकर वार्ड जगदीशपुरा में भी नालियों के जल भराव की समस्या थी, जिसका निराकरण भी त्वरित गति से किया गया,लगभग एक घंटे के अल्पसमय में समस्याओं का समाधान करने एवं तत्परता हेतु स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की टीम का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया….!!
जानकारी देते हुए नगर पालिका के स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी एवं उपयंत्री शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से हमें जानकारी मिली की नगर में दो जगहों पर नालियों की जल निकासी बाधित हो रही है,जिसके अमल में हमने त्वरित टीम सहित मौके पर पहुंच कर समस्या का समाधान किया,साथ ही लोगों की संतुष्ट प्रतिक्रिया मिलने से हमें और भी ऊर्जा मिलती है,स्थानीय लोगों द्वारा मिली यह प्रतिक्रिया हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और भी जिम्मेदार बनाती है…!!
आगे जानकारी देते हुए शैलेंद्र सिंह ने बताया कि हम नियमित रूप से नगर के अलग अलग क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता संबंधी कार्य निरंतर चला रहे हैं,साथ ही आगामी मानसूनी मौसम को लेकर भी हम तैयारियों में जुटे हुए हैं….!!
मानसून से पहले ऐसे सभी नालों, नालियों और स्थलों को चिन्हित किया जा रहा है,जहां जलभराव की समस्या होती है,साथ ही जल निकासी को प्रभावित करने वाले अवरोधों को चिन्हित करते हुए समस्याओं का समाधान पूर्व में ही करने हेतु हम प्रयासरत हैं…!!

Leave a Comment