मेन्यू

लोड हो रहा है...

उमंग दिवस पर बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी

सागर

सागर पुलिस ने 22 सितंबर को उमंग दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को सुरक्षा, कानून और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों, महिला सेल और साइबर विशेषज्ञों ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें आत्मविश्वासी और निर्भीक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की थीम “उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” रही। करीब 150 मिनट के विशेष सत्र में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, डायल-112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी सावधानियां बताई गईं।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले के स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और छात्रावासों में बैनर-पोस्टर लगाकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया।

100 स्कूलों के सामने से हटाए अतिक्रमण

बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सागर पुलिस ने पिछले करीब एक माह में जिले के लगभग 100 स्कूलों के सामने से चाय-पान की गुमटियां और अन्य अतिक्रमण हटाए। पुलिस के अनुसार ऐसे स्थानों पर असामाजिक तत्वों के खड़े रहने और छात्राओं को आवागमन में परेशानी की शिकायतें मिल रही थीं। अभियान का उद्देश्य स्कूलों के आसपास सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है।

सागर पुलिस ने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए जागरूकता और संवाद के ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Comment

सीएचसी बड़ाऊ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम

  रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत   बड़ाऊ। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाऊ में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया

स्यालोदड़ा क्रेशर जोन में प्रदूषण जांच की पारदर्शिता पर उठे सवाल

निरीक्षण से पहले क्रेशर बंद कराने का ग्रामीणों का आरोप, निष्पक्ष जांच और वास्तविक संचालन के दौरान प्रदूषण मापने की मांग रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना/पाटन।

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने