



सागर
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने मानव विज्ञान विभाग के प्रो. अजीत जायसवाल को फैकल्टी अफेयर्स का निदेशक नियुक्त किया है। प्रो. जायसवाल मानव विज्ञान के संकाय सदस्य रहते हुए फोरेंसिक एंथ्रोपोलॉजी, न्यूट्रिशनल एंथ्रोपोलॉजी, पॉपुलेशन एंड डेमोग्राफी क्षेत्र में शोध कार्य किये हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर की कई शोध पत्रिकाओं के संपादक एवं समीक्षक सदस्य हैं। पूर्व संस्था पॉन्डिचेरी केंद्रीय विश्वविद्यालय में रहते हुए अनेक प्रशासनिक एवं अकादमिक दायित्वों का निर्वहन किया है। मानव विज्ञान के विविध क्षेत्रों में उनकी 10 से अधिक पुस्तकें एवं लगभग 150 अकादमिक प्रकाशन हैं। उन्होंने विभिन्न अकादमिक गतिविधियों से सम्बंधित कार्य हेतु थाईलैंड, यूके, ब्राजील, कनाडा, पोलैंड जैसे देशों में यात्राएं की हैं. विश्व मानव विज्ञान कांग्रेस, भारतीय मानव विज्ञान फोरम जैसी संस्थाओं ने उनके अकादमिक योगदान हेतु सम्मानित किया जा चुका है. निवर्तमान निदेशक प्रो. पी के. कठल ने कार्यभार सौंपते हुए उन्हें सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं।