रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत
खंडेला/सीकर। सीकर लोकसभा क्षेत्र के खंडेला में लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय प्रतीक्षा पारीक अपने सेवा कार्यों के चलते लोगों के बीच एक अलग पहचान बना चुकी हैं। उनके नेतृत्व में संचालित प्रतीक्षा पारीक ट्रस्ट लगातार जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का संचालन कर रहा है।
ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में आमजन को मिल रहा है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गंभीर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने, चिकित्सा सहायता दिलाने तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कार्य भी निरंतर किया जा रहा है।
प्रतीक्षा पारीक की टीम वर्तमान में खंडेला और कोटा दोनों स्थानों पर सक्रिय रूप से जनसेवा में जुटी हुई है। कोटा में ट्रस्ट की ओर से एंबुलेंस सेवा का संचालन भी किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।
समाजसेवा और जनहित के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को देखते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने कोटा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतीक्षा पारीक को सम्मानित किया। यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान और सेवा भावना की सराहना का प्रतीक है।
प्रतीक्षा पारीक ने बताया कि उन्हें समाजसेवा की प्रेरणा अपने दादाजी से मिली। वर्तमान में वे खंडेला नगर पालिका क्षेत्र में भी जनसेवक के रूप में सक्रिय रहकर विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। निजी जीवन की व्यस्तताओं के बावजूद वे समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं।
प्रदेश मीडिया टीम ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवाभावी लोग दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जो अपने निजी कार्यों के साथ-साथ जनसेवा के लिए भी समर्पित रहते हैं।

जनसेवा की मिसाल बनीं प्रतीक्षा पारीक, राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित
रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत खंडेला/सीकर। सीकर लोकसभा क्षेत्र के खंडेला में लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय प्रतीक्षा पारीक अपने सेवा



