जेठ के खिलाफ बहु ने ठोकी ताल; दोनों की जुबा पर लगा ताला; ना आरोप ना प्रत्यारोप

सागर

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में बड़ा जोश दिख रहा है। हर पार्टी जनता के सामने नतमस्तक है ऐसे में बुंदेलखंड के सागर जिले की आठ विधानसभाओं में से एक विधानसभा सीट जो चर्चा का विषय बनी हुई है वह है सागर

सागर विधानसभा सीट में इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है आखिर ये कैसा चुनाव है?जिसमे दो बड़े दल  भाजपा और कांग्रेस जिन्होंने ने एक ही घर के दो सदस्यों को टिकिट दिया है। जहा भाजपा से शैलेंद्र जैन उम्मीदवार है वही दूसरी ओर कांग्रेस से उनकी बहू निधि जैन उम्मीदवार है ऐसे में जनता ये देखकर दंग है की एक ही घर से दोनो प्रत्याशी किसको चुने किसको नही जनता बड़ी दुविधा में दिख रही है। दबी जबान से जनता का कहना है की कोई भी जीते विधायक तो एक ही घर से होगा ।

 अब देखना ये होगा की जेठ बहु की जंग में           किसको मिलती है शह और किसको मिलती है मात?

         तीस वर्षों से भाजपा का राज

भाजपा जहा सागर में पिछले तीस वर्षों से सत्ता में जमी हुई है जहा भाजपा से ,15 वर्ष सुधा जैन विधायक रही उसके बाद से ही बार जीत हासिल कर रहे शैलेंद्र जैन15 वर्ष  से विधायक है चौथी बार भी भाजपा से टिकिट दिया गया है।

         कांग्रेस के लिए यहां तीस वर्षों से                      सूखा ही सुखा

वही कांग्रेस 30 वर्षो से सागर विधानसभा से जीत के लिए तरस रही है  यहां तीस वर्षों कांग्रेस के लिए सुखा ही सुखा है ऐसे में कांग्रेस से यहां से किस रणनीति से चुनाव में दम दिखाती है ये देखना बड़ा दिलचस्प रहेगा जहा एक और कांग्रेस भाजपा पर भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी इल्जाम लगाती दिख रही है।वही  कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन ने अभी तक अपने किसी भी बयान में अपने जेठ, भाजपा उम्मीदवार का नाम लेने से भी बचती नजर आ रही है।ऐसे में जहा आरोप प्रत्यारोप लगाए जाते है वहा कांग्रेस प्रत्याशी नाम भी नही ले रही है ऐसे में जनता जनार्दन के मन में कई सवाल पैदा हो रहे है।

वही हाल भाजपा से भी दिख रहा है जहा भाजपा प्रत्याशी द्वारा लगातार विकास की बात की जा रही है कांग्रेस को कोसा जा रहा है मगर जेठ द्वारा बहु को लेकर कुछ भी कहते हुए बचते हुए देखा जा रहा है।शायद ये दोनो ही उम्मीदवार धर्म संकट में है कोन किसको कहे हालाकि किसी सीरियल की तरह कहानी घर घर की

         आम आदमी  पार्टी की एंट्री

         जेठ बहु की जंग का फायदा शायद आम आदमी पार्टी उठाना चाहती है जहा दोनो पार्टियों ने एक ही घर से टिकिट दिया वही आम आदमी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी उतारकर इस जंग में कूद पड़ी है भाजपा छोड़कर आप में आए मुकेश जैन ढाना को मैदान में उतारकर कही न कही आप जीत हासिल करना चाहती है मगर ऐसा करना आप के लिए राह आसान नही है i

     जैन कार्ड के सहारे तीन बड़े दल

सागर में पिछले चालीस वर्षों से जैन समाज से ही विधायक बनता आ रहा है ऐसे में सभी पार्टियां जैन के भरोसे इस बार भी जीतना चाहती ये इसी लिए भाजपा ने शैलेंद्र जैन, कांग्रेस ने निधि जैन, आप ने मुकेश जैन ढाना को अपना उम्मीदवार बनाया है

Leave a Comment

[democracy id="1"]