



सागर/ शहर के सबसे बड़ा गरबा आयोजन जो की युगांतक गरबा महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित कराया जाता है उसमें बहुत भिन्न-भिन्न प्रकार की झांकियां के दर्शन हुए जैसे कि बिहारी जी और रुक्मणी जी, शिव की जटाओं से निकली हुई गंगा जी, राम सीता जी, जगन्नाथ जी यह सारे स्वरूप इंजी. विवेक केशरवानी आकांक्षा केशरवानी और बरखा केशरवानी के द्वारा प्रस्तुत किए गए जिनका श्रृंगीकरण बरखा केशवानी के द्वारा किया गया। विनीता केशरवानी ने बताया कि यह झांकियां गरबा महोत्सव में बहुत ही मनमोहक झांकियां थीं जिनकी सराहना बड़ी संख्या में लोगों ने की। इस आयोजन में बरखा केसरवानी को बेस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं इंजी विवेक केशरवानी और आकांक्षा केसरवानी को बेस्ट कॉस्टयूम का अवार्ड दिया गया उन्होंने इस अवार्ड का श्रेय अपने माता-पिता विनीता केशरवानी और गनेश केशरवानी को दिया और बताया कि उनका बचपन से ही धार्मिक संस्कार दिए गए हैं इसलिए उन्होंने पूर्णता देव भाव के साथ भगवान की झांकियां प्रस्तुत की इसी के साथ वह योगांतक समिति के हिमांशु कटारे, पंकज भट्ट, आशीष जड़िया, आलोक जड़िया, शैलेंद्र तिवारी, अर्जुन भट्ट, नितिन नामदेव, विपिन नामदेव आदि सदस्यों को भी उत्साह वर्धन करने हेतु धन्यवाद देते हैं।