मेन्यू

लोड हो रहा है...

जनगणना कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, तीन शिक्षकों को नोटिस

सागर

सागर में जनगणना महाअभियान 2027 के तहत मकान गणना कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने सख्त कार्रवाई की है।
मकान गणना कार्य में अनुपस्थित रहने, निर्देशों का पालन न करने, कार्य में शिथिलता और समय-सीमा में प्रगति न देने के कारण तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित शिक्षकों को एक दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। असंतोषजनक जवाब मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस जारी किए गए शिक्षक
रघुराज गौड — प्राथमिक शाला जुझारपुरा, तहसील बांदरी
नीलेश कुमार जैन — मॉडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बण्डा
बलराम शाक्य — प्राथमिक शाला बेलाखेड़ा, तहसील बांदरी
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो