महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

सागर/ सानौधा पुलिस थाना के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में जलने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। महिला का पीएम कराया गया। जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 9 निवासी पुष्पेंद्र लोधी के घर में शनिवार की रात आग लगने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर गीता लोधी जली अवस्था में मिली। पुलिस ने जब तक आग बुझाई तब तक गीता जल चुकी थी। उसका कंकाल ही बचा था। महिला के आग में जलने का मामला सामने अाने पर दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक महिला को आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक महिला व उसके पति की कुछ साल से अनबन चल रही थी। उसका पति पुष्पेंद्र लोधी नशे का आदी है। इनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कक्षा दसवीं में पढ़ता है। कुछ समय पहले गीता ने अपने पति पुष्पेंद्र द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाने व मारने-पीटने को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी लेकिन इसके बाद भी पुष्पेंद्र के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया। वह शराब के नशे में अपनी पत्नी से मारपीट करता था। शनिवार रात दो बजे के करीब घर से आग की लपटें उठीं। उनके बच्चों ने शोर मचाया ताे आसपास के लोग आए। पुलिस सहित अन्य लोगों ने जब तक आग बुझाई तब तक गीता जल चुकी थी। पुलिस ने पीएम कराया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया आग लगाने की आशंका समझ में आ रही है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में गीता के पति से पूछताछ की जा रही है।

शव के पास तार मिला

जहां गीता लोधी का शव पड़ा था। वहां लकड़ी रखी हुई थी। तार भी पड़ा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि महिला को आग लगाई गई है। उसे मारकर तार से बांध दिया फिर आग लगा दी। इस संबंध में सानौधा थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर का कहना है कि अभी मामला संदिग्ध है। मर्ग कायम कर इसकी जांच शुरू की गई है। आग कैसे लगी। महिला कैसे जली। कौन इसमें शामिल है। इन तथ्यों की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]