



सागर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे ने बताया है कि जिले में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जिले में टीकाकरण के लिए सम्पूर्ण तैयारियाँ कर ली है।
डॉ. तिमोरे ने बताया कि मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तहत अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर तक तीन चरणों में चलने वाले टीकाकरण 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से टीकाकरण किया जायेगा।
मिशन इन्द्रधनुष अभियान 7 से 12 अगस्त 2023 से शुरू होगा, वही दूसरा चरण 11 सितंम्बर से 16 सितंम्बर 2023 तक एवं तृतीय चरण 09 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। इसके लिए हैड काउण्ट सर्वे किया जा रहा है, इसके बाद ड्यू लिस्ट बनाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। इन सब की ऑनलाईन एण्ट्री यू-विन पोर्टल पर की जायेगी। यानी कोविड एप की तरह की ऑनलाईन एण्ट्री होगी। अभियान की जागरूकता बढाने के लिये ग्रामीण स्तर पर नारे लेखन, माता बैठक आदि गतिविधिया की आयोजित की जायेगी।