



सागर
पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके अनुक्रम में आज दिनांक 09 01 2025 को DNCB उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंट में अध्यनरत छात्रों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें थाना प्रभारी यातायात मोहन सिंह ठाकुर एवं उनके स्टाफ द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करना,तेज गति से वाहन ना चलाना , नशे की हालत में वाहन ना चलाने के संबंध में समझाइए दी गई। साथ ही वाहन चलाते समय तिराहो एवं चौराहों पर रेड लाइट का ध्यान रखें, सड़क पर लगे यातायात संकेतक एवं प्रतीक चिन्हों का पालन करें । ताकि सड़क दुर्घटना घटित ना हो। के संबंध में यातायात प्रशिक्षण दिया गया।