राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में मेघल राय,अनोखी चौधरी, काव्या एवं प्रज्ञा सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर किया मध्यप्रदेश का नाम रोशन

 

बीना
कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्धता प्राप्त
कराते-डो डेवलोपमेन्ट ऑर्गनाइज़ेशन इंडिया के द्वारा आयोजित सातवीं वारियर ऑल इंडिया इनविटेशनल राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में अमेचर कराते डेवेलपमेंट एसोसिएशन सागर के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया हैं। कुरूक्षेत्र हरियाणा में आयोजित दिनाँक 23 एवं 24 दिसंबर 2023 तक दो दिवसीय खेली गई राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सागर जिले के खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक एवँ 5 कांस्य पदक सहित कुल 23 पदक सागर जिले के नाम किये। सागर जिले से बीना तहसील के समरप्रताप सिंह राजपूत, कार्तिक यादव एवं कार्तिक चौधरी ने अंडर 14 वर्षीय बालक वर्ग में टीम काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किए एवम अनोखी चौधरी, काव्या सिंह और प्रज्ञा सिंह ने अंडर 14 वर्षीय बालिका वर्ग टीम काता स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किए । आराध्वी सिंह बुंदेला और समर प्रताप सिंह राजपूत ने कुमिते एवम काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया । कार्तिक चौधरी ने काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक , कार्तिक यादव,मेघल राय और आदवी सिंह बुंदेला ने स्वर्ण एवं रजत पदक , काव्या अहिरवार ने स्वर्ण एवं कांस्य पदक और प्रज्ञा सिंह ने 2 कांस्य पदक अपने-अपने आयु वर्ग में कुमिते एवम काता स्पर्धा में प्राप्त किए। सभी खिलाड़ियों ने अमेचर कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन सागर के सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई संदीप अग्रवाल जी के कुशल नेतृत्व में भागीदारी की और पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। अमेचर कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन सागर के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुर्मी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान,गुजरात, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ एवँ बिहार सहित दस राज्यों के लगभग 320 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मध्यप्रदेश, द्वितीय स्थान पर महाराष्ट्र एवं तृतीय स्थान पर राजस्थान रहा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के लिए अमेचर कराते एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एवँ विश्वामित्र अवार्डी शिहान जयदेव शर्मा जी, टेक्निकल डायरेक्टर सेंसाई परितोष शर्मा , सचिव आशुतोष दधीच एवँ कोषाध्यक्ष सेंसाईं ब्रज गोपाल
अमेचर कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन सागर के टेक्निकल डायरेक्टर सुजीत क्लाडियस, अध्यक्ष पदमसिंह रावत, सहसचिव अमित यादव ,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुर्मी सहित जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों एवँ अभिभावकों ने बधाई संदेश ज्ञापित किए।

Leave a Comment