पुलिस ने गांजा तस्कर महिला गिरफ्तार कर 30 हजार रुपये क़ीमती 3 किलो 150 ग्राम गांजा किया बरामद

भोपाल

उक्त तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति प्रियंका शुक्ला, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे के मार्गदर्शन मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज  मयूर खण्डेलवाल के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा 3 किलो 150 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

थाना हबीबगंज को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि श्याम नगर पानी की टंकी के पास के ब्लाक क्रं 04 के सामने गली में दीपा बाई नाम की महिला गांजा बेच रही है । मुखबिर द्वारा बताये हुलिये की एक महिला बैठी मिली जिसके दाहिने हाथ में एक सफेद रंग प्लास्टिक का थैला था जिसे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपा बाई पत्नी स्व. भीकम धुर्वे उम्र 58 साल नि. ब्लाक क्र. ई-4 फ्लेट न. 02 श्याम नगर हबीबगंज भोपाल बताया महिला की तलाशी ली जाने पर उसके पास से मिले प्लास्टिक के थैले मे 3 किलो 150 ग्राम (3.150 कि.ग्राम) मादक पदार्थ गांजा रखा मिला।महिला आरोपिया से गांजा जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है। महिला आरोपिया के विरुद्ध थाना हबीबगंज मे अप.क्रं. 306/24 धारा 8/20 NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

नाम/पता गिरफ्तारशुदा आरोपियाः- दीपा बाई पत्नी स्व. भीकम धुर्वे उम्र 58 साल
नि0 ब्लाक क्र. ई-4 फ्लेट 2 श्याम नगर हबीबगंज भोपालl

उक्त शातिर गांजा तस्कर महिला से 3 किलो 150 ग्राम (3.150 कि.ग्रा) गांजा जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार करने मे थाना हबीबगंज टीम थाना प्रभारी सरिता बर्मन, स.उ.नि वीरेन्द्र चौधरी, स.उ.नि ओमपाल यादव, प्र0आर राघवेन्द्र भास्कर ,आर रामनरेश किरार,आर इन्द्राज,आर कुलदीप,आर रविन्द्र म.आर अनीता अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Comment