



सागर
सागर जिले में डॉक्टर दंपति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति का शव पंखे के फंदे पर झूल रहा था, जबकि पत्नी का शव पलंग पर पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पूरी घटना सागर के बीना की है। जानकारी के मुताबिक, खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में दंपति डॉक्टर बलवीर कैथोरिया और मंजू कैथोरिया का शव उनके घर में मिला है। बताया गया कि डॉक्टर दंपति का बेटा पटना में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। वह आज शनिवार की सुबह 7 बजे अपने घर पहुंचा। जहां उसने देखा कि पिता का शव पंखे के फंदे पर और मां का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पड़ोसियों को घटना की सूचना दी।
डॉ. बलवीर कैथोरिया कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे और पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ थी। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। सागर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल जांच की जा रही है।
तीन वर्ष पूर्व में बेटी ने भी की थी आत्महत्या
डॉक्टर दंपति की 18 वर्षीय बेटी पूर्वा केथोरिया ने तीन वर्ष अपने ही कमरे में गले में फंदे में झूलकर जान दे दी थी वह भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी बताया जा रहा है की उसने डिप्रेशन के कारण जान दे दी थी।
टी आई बीना भरत सिंह ठाकुर ने बताया सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रहे है इसके बाद ही कुछ बता पाएंगे